Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रैन स्टोक के बाद मंडी अस्पताल में भर्ती पंडित सुखराम को मंडी से दिल्ली किया गया एयरलिफ्ट

ब्रैन स्टोक के बाद मंडी अस्पताल में भर्ती पंडित सुखराम को मंडी से दिल्ली किया गया एयरलिफ्ट

मंडी|
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है उनकी हालत नाजुक है और जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती किया गया था। दरअसल, पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीती 4 मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ।

मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया, जहां से बीती रात को उन्हें जोनल अस्पताल मंडी लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि दिमाग के दो हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया है। पंडित सुखराम 95 साल के हैं और ऐसी अवस्था में डॉक्टरों की टीम पल-पल की हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री और कांग्रेस नेता पंडित सुखराम की हालत स्थिर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Panchayat elections Himachal: "चुनाव नहीं, आपदा प्रबंधन पहले", सीएम सुक्खू ने चुनाव आयोग को दिया स्पष्ट जवाब, कानूनी राय का दिया इशारा..!

वहीँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह 9 बजे मंडी के जोनल अस्पताल में कल शाम से एडमिट पंडित सुखराम का हाल जानने मंडी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों व सदर हलके विधायक अनिल शर्मा से बातचीत की। जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार पंडित सुखरााम के इलाज में हरसंभव मदद करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह इसी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर में कुल्लू जिला के बंजार जाने का कार्यक्रम था। पंडित सुखराम का हाल जानने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ गाड़ी में सड़क मार्ग से बंजार के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें:  Rohru Suicide Case: जातिगत जुल्म से त्रस्त बच्चे की मौत मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने आत्मसमर्पण की याचिका भी की खारिज..
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now