Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: दो और युवक गिरफ्तार, अब तक 15 अरेस्ट

Published on: 10 May 2022
जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

प्रजासत्ता।
पुलिस पेपर भर्ती लीक मामले में अब दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी अनुसार मामले में कांगड़ा के दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कांगड़ा के ज्वाली के गांव कुठेड़ा के 32 साल के आरोपी बलविंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 27 साल के अभिषेक, गांव 39 माइल, शाहपुर को भी पुलिस ने दबोचा है। इनकी गिरफ्तारी 8 मई देर रात को हुई है और 9 मई को इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में अब तक जिला कांगड़ा और ऊना के 13 आरोपियों सहित पंजाब के मुकेरियां और उत्तराखंड के केशव नगर लबराहिमपुर से भी एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोमवार को 54 और अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद सभी अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया है। मंगलवार को अन्य अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now