Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीएम जयराम ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का किया आग्रह

सीएम जयराम ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का किया आग्रह

-जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मांडविया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का कार्य इस वर्ष जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा और प्रदेश सरकार इसे जनता को समर्पित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महत्वकांक्षी परियोजना के शुभारम्भ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों का सुदृढ़ नेटवर्क है तथा एम्स के आरम्भ होने से यह वर्तमान स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के क्षेत्र में एक और मील पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के रूप में जाना जाता है तथा राज्य में बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से औद्योगिकीकरण को और बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य में कच्चे माल के उत्पादन से फार्मा उद्योग को भी संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे फार्मा उद्योग के लिए कच्चे माल के आयात की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के स्थापित होने से राज्य में न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं पर भी चर्चा की।
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की सभी मांगों पर हरसम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now