Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में भी लीक हुआ था पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर, SIT ने पकड़े चार टापर

Published on: 16 May 2022
जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

सोलन|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा से जुड़ा प्रश्नपत्र सोलन में भी लीक हुआ था। नालागढ़ के चार टापर ने इसे पांच- पांच लाख में खरीदा था। इन चारों टापर से पूछताछ की गई। गहन पूछताछ के बाद चारों ने कुबूल किया है कि वे लीक पेपर में संलिप्त रहे हैं। सोलन पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोलन पुलिस के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा 27 मार्च को हुई थी 26 मार्च को इन्हें दलाल अपने वाहनों में हरियाणा में ले गए। एक होटल में ले जाकर लीक हुआ पेपर पढ़ाया, इसे रटाया, इसके उत्तर भी रटाए गए। इसके बाद इन्हें वापस नालागढ़ ले लाया गया। आरोपितों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इनका रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर कड़ी पूछताछ होगी। पैसे के लेनदन की सूचना को वेरीफाइ किया जाएगा। इनके और स्वजनों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे।

गौरतलब है कि पुलिस भर्ती पेपर लिक मामले में अभी तक एसआइटी और जिलों की पुलिस ने कुल 20 आरोपितों की गिरफ्तारी की है। इनमें चार और जोड़ दें तो कुल आरोपितों की संख्या 24 हो गई है। वहीँ सोलन पुलिस जिले के उन सभी अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है, जिनके लिखित परीक्षा में 60 और इससे अधिक अंक आए हैं। जल्द ही इस मामले और गिरफ्तारियां हो सकती है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now