Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार ने सीबीआई के हवाले किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती लीक मामला

प्रदेश सरकार ने सीबीआई के हवाले किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती लीक मामला

प्रजासत्ता|
हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर में प्रेस कांफ्रेंस करके पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले को सीबीआई को सौंपने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक यह मामला सीबीआई को सौंपा जाता है, तब तक एसआईटी जांच प्रक्रिया जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि आज पुलिस भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शिव बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा लग रहा था कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का मामला प्रदेश के भीतर तक ही सीमित है। लेकिन जिस तरह से जांच का दायरा बढ़ा है और उत्तर प्रदेश, बिहार अन्य राज्यों से गिरफ्तारियां हुई हैं। ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के संबंध में मंत्रियों से चर्चा की गई और एकमत निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले में एसआईटी द्वारा अब तक जो भी कार्रवाई की गई है उसे वह खुश है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी ने बेहतरीन कार्य करते हुए अभी तक 73 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सीबीआई इस मामले की जांच शुरू नहीं करती तब तक राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी इस जांच को जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामले पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपना रही है। जांच निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पुलिस भर्ती परीक्षा की नई डेट जल्द घोषित कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एसआईटी ने आरोपियों से 8.49 लाख रुपए की रिकवरी की है। पकड़े गए छात्रों से उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, 15 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को कब्जे में लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now