Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: ट्रक चालक के खिलाफ 15 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला दर्ज

Published on: 17 May 2022
मामला दर्ज shimla news Solan News

सोलन|
धर्मपुर पुलिस थाना में एक ट्रक चालक के खिलाफ 15 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह,निवासी अमरपुर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत-में कहा है कि 14-मई को ट्रक नम्बर HP 21A-5047 के ड्राईवर मनोज कुमार, निवासी गांव व डाकघर बिरला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के माध्यम उसने संदीप फरम से 15,50,000/- रुपये उधार मंगवाऐ थे।

लेकिन उपरोक्त चालक मनोज कुमार पैसे लेकर इसके पास नहीं पहुंचा तथा अपना फोन भी स्वीच ऑफ कर दिया। उन्होंने अंदेशा जताया है कि चालक मनोज कुमार इसके उपरोक्त पैसे लेकर कहीं भाग गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग धारा 407 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now