Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दून में तेजी से मजबूत हो रहा है कांग्रेस का कुनबा

दून में तेजी से मजबूत हो रहा है कांग्रेस का कुनबा

बद्दी ।
दून हल्के में पिछले लंबे समय से फील्ड में सक्रिय पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी लगातार कांग्रेस के कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं। दून विधानसभा की पहाड़ी पंचायतें हों या मैदान राम कुमार ने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रखी है। मंगलवार को कैंबावाला गांव में 50 परिवारों ने कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए चौधरी राम कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया।

कांग्रेस में शामिल लोगों ने कहना था कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वह खुलकर समर्थन करेंगे। वहीं पट्टा पंचायत में भी दो दर्जन से अधिक परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कांग्रेस में शामिल सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कैंबावाला में नारी शक्ति ने भी कांग्रेस का खुलकर समर्थन करते हुए पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को विधायक बनाने का खुला ऐलान किया।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज की न तो कल्पना की जा सकती है और न ही नारी के बिना राजनीति के कोई मायने हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल महिलाओं का स्वागत करते हुए आभार भी व्यक्त किया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही दून में रूके विकास को रफ्तार दी जाएगी और पहले की तरह यहां पर बिना भेदभाव लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, भाग चंद, मलकूखान, बाबू राम, ज्वाला राम, मनीष कुमार, बीडीसी राम रत्न चौधरी, वार्ड पंच ठाकुर सिंह, अमरनाथ, प्यारे लाल, कमल चंद नंबरदार, मोहन लाल, सोमनाथ, रघुवीर सिंह, बलवंत बब्बू, काला राम, बचना राम, नसीब चंद, तारा चंद, गुरदयाल, महेंद्र, लायक राम, राज कुमार, जगदीश चंद, लेखराम, ठाकुर दास, शिव कुमार, नरेश कुमार, राज कुमार, कृष्ण, राम रत्न, प्यारे लाल, जितेंद्र कुमार, नरेश चौधरी, रोशनी देवी समेत भारी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now