Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: पकड़े गए अभ्यर्थियों पर लटकी ब्लैक लिस्ट होने की तलवार

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: पकड़े गए अभ्यर्थियों पर लटकी ब्लैक लिस्ट होने की तलवार

शिमला|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पकड़े गए अभ्यर्थियों पर ब्लैक लिस्ट होने की तलवार लटक चुकी है। ऐसे में अब पकड़े गए अभ्यर्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लग गई है। इस मामले में पकडे गए अभ्यर्थियों को अगर कोर्ट से क्लीन चीट नहीं मिलती है तो भविष्य में ये कभी भी सरकारी टेस्ट नहीं दे पाएंगे।

अगर न्यायालय ने अभ्यर्थियों को क्लीन चीट दे दी और उन्हें आरोपी नहीं बनाया तो यह दोबारा से सरकारी पेपर दे सकेंगे। अगर कोर्ट ने इन्हें आरोपी बना दिया तो यह पेपर नहीं दे पाएंगे। ऐसे में इन सभी पर ब्लैक लिस्ट की तलवार लटक गई है। अब देखना यह है कि कोर्ट से अभ्यर्थियों को लेकर क्या निर्णय आता है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal टांडा में रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम करेगी स्थापित

गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में पकड़े गए अभ्यर्थीयों ने यह कबूल कर लिया है कि पेपर उन्हें परीक्षा से पहले रटाया गया था। जांच में यह भी खुलासे हुए हैं कि पेपर हिमाचल से बाहर उन्हें पढ़ाया गया, जिसके बाद उन्होंने परीक्षा दी और टॉपर बने। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन्होंने पुलिस परीक्षा में टॉप किया उन्हें सीएम के गृह जिला और देश के गृह मंत्री तक का नाम पता नहीं है।

बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अभी तक 100 के करीब आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एसआईटी अभी तक 63 अभ्यर्थियों को पकड़ चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां कांगड़ा जिला में हुई हैं। इसके बाद सोलन जिला में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Khair Smuggling: बिलासपुर में खैर तस्करों ने वन विभाग के अफसरों पर किया हमला, 3 गिरफ्तार
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now