Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अब लाहौल में रेव पार्टी, पुलिस को देख भागे, ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

अब लाहौल में रेव पार्टी, पुलिस को देख भागे, ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति|
कुल्लू जिले की पार्वती वैली के बाद अब लाहौल-स्पीति के जिस्पा में आधी रात को चल रही रेव पार्टी में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर पार्टी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग जंगल की ओर भाग गए। मौके से चरस समेत नशीले पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किए हैं। डीजे समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है।

दरअसल, केलांग पुलिस को रविवार रात को जिस्पा की चंद्रभागा नदी के समीप डीजे की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम उक्त स्थान के लिए रवाना हुई। पुलिस ने डीजे की धुन पर गीत-संगीत को चलता देखकर छापा मारा। कई लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस को आयुष्मान निवासी कटक, ओडिशा के पास 13.26 ग्राम चरस और आदित्य नारायण निवासी खंडागिरी ओडिशा के पास 16.49 ग्राम चरस व 1.99 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए) मिला। जिसके बाद लाहौल पुलिस ने स्थानीय आयोजक और ओडिशा के दो सैलानियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने कहा जिला के माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों और मादक पदार्थ या मनोप्रभावी पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now