Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राणा

सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राणा

सुजानपुर|
हिमाचल की राजनीति के युग पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व उनके समर्थकों ने सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों व बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों को फल बांटकर जयंती समारोह मनाया।

राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा सुजानपुर में करवाए गए विकास कार्यों की सूची अंतहीन है। विकसित हो रहे सुजानपुर का जो भव्य स्वरूप अब आज देखने को मिल रहा है वह राजा वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच व सुजानपुर की जनता के प्रति आपार स्नेह का प्रमाण बनी है।

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान के साथ विंहगम मिनी सचिवालय की ईमारत हो या सब्जी मंडी या फिर डिग्री कॉलेज की भव्य बिल्डिंग, सिविल अस्पताल का दर्जा, आईटीआई के भवन हों यह सब सुजानपुर को वीरभद्र सिंह के द्वारा दिए गए समर्थन व स्नेह का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग को 18 साल बाद मिली दूसरी महिला निदेशक, जानें कौन हैं सुनीता सिंह

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों ने सुजानुपर की सूरत को बदला है। इस विकास में जब तक सुजानपुर का अस्तित्व है तब तक विकास पुरुष वीरभद्र सिंह की छवि प्रतिबिम्बित होती रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  डीजीपी कार्यालय ने उड़ाई डीएम एक्ट की धज्जियां, जनता ने की FIR की मांग
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now