Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थी

Himachal News Himachal Paper Leak HP Paper Leak Case : CBI ने नहीं भरी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को हामी, देरी से पुलिस जांच हो रही प्रभावित

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दोबारा ली जाने वाली परीक्षा में पेपर लीक कांड में शामिल छात्र नहीं बैठ पाएंगे। राज्य सरकार की क्लैरिफिकेशन के बाद पुलिस मुख्यालय ने आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर करने का निर्णय लिया है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 3 जुलाई को होगी। पुलिस महकमा पारदर्शी ढंग से पेपर करवाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस फैसले के बाद प्रदेशभर में गिरफ्तार 104 अभ्यर्थियों के पुलिस में भर्ती के सपने पर पानी फिर गया है। ​​​​​​इन युवाओं पर आरोप हैं कि इन्होंने लाखों रुपए देकर पेपर खरीदा है। पेपर बेचने वाले दलालों के साथ साथ खरीदने वाले युवक भी बराबर के दोषी हैं। पुलिस ने पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों के अलावा 5 से अधिक दलाल अन्य राज्यों से गिरफ्तार कर रखे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now