Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड के विरोध में विहिप ने शिमला में किया प्रदर्शन,राजस्थान के CM का मांगा इस्तीफा

उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड के विरोध में विहिप ने शिमला में किया प्रदर्शन,राजस्थान के CM का मांगा इस्तीफा

शिमला|
राजस्थान के उदयपुर में तालीबानी तरीके से हुई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की शिमला इकाई ने DC ऑफिस के बाहर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। ईद दौरान विहिप की शिमला इकाई ने DC के माध्यम से राष्ट्रपति काे ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों काे जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई है।

विहिप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह से कन्हैया लाल की हत्या होना बेहद ही दुखद है। इस घटना से साबित हाेता है कि पाकिस्तान समर्थित आंतकवादी हमारे देश में आकर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। जबकि, राजस्थान सरकार मौन धारण करके इस तरह के लाेगाें काे शरण दे रही है।

विहिप के शिमला विभागाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में बनी है, तब से ही हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को अगर सरकार ने कड़े कदम उठाकर भविष्य में होने से नहीं रोका तो हिंदू समाज को भी अपनी सुरक्षा की चिंता स्वयं ही करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इस घटना से साफ है कि हिंदुओं के साथ अन्याय हाे रहा है। उनका कहना है कि राजस्थान के CM काे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। विहिप की शिमला इकाई ने DC के माध्यम से राष्ट्रपति काे ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों काे जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई है। विहिप का कहना है कि इस मामले काे फास्ट ट्रैक काेर्ट में चलाना चाहिए।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now