साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सेरी नाला में आई बाढ़ के मलबे में 5 मशीने व 3 ट्रैक्टर मलबे के नीचे दबे

सेरी नाला में आई बाढ़ के मलबे में 5 मशीने व 3 ट्रैक्टर मलबे के नीचे दबे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश में अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है और यह लोगों के लिए आफत बन गई है। बीते एक हफ्ते में कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिती देखी गई तो कई स्थानों पर भू-स्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि अटल टनल के साउथ पोर्टल में सेरी नाला में आई बाढ़ से BRO को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां BRO के योजक प्रोजेक्ट के साथ-साथ ठेकेदारों की मशीनरी भी बाढ़ में बह गई है। जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए BRO के प्रोजेक्ट योजक से चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद टीम के साथ पहुंचे। बताया गया है कि बाढ़ में 5 मशीनें व 3 ट्रेक्टर बह गए और काफी मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। उस दौरान काम करने बाले कामगारों ने भागकर जान बचाई है, जिसकी वजह से उनको किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बाढ़ से BRO की योजक परियोजना के ठेकेदार की 5 मशीनें, 3 ट्रेक्टर मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होने बताया कि सेरी नाले में आई बाढ़ से जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से हुए पूरे नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now