Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला हिमाचल NPS कर्मचारी महासंघ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला NPS कर्मचारी महासंघ

शिमला|
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिष्टाचार भेंट की व छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए उनका हिमाचल के समस्त कर्मचारियों की ओर से धन्यवाद किया।

इस दौरान भूपेश बघेल से पुरानी पेंशन बहाली के विषय में कुछ देर चर्चा करने का भी समय मिला जिसमें उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए हमने पूरी तरह से पेंशन बहाल कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का पैसा नहीं देती है तो फिर भी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के सभी लाभ दिए जाएंगे लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जो पैसा कर्मचारियों का केंद्र सरकार के पास है वह पैसा आज नहीं तो कल केंद्र सरकार को देना ही पड़ेगा जिसके लिए उनके पास कुछ योजनाएं हैं।

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जो कार्य छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है वह कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने पिछले कल यह भी घोषणा की है यदि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार पेंशन बहाल नहीं करती है तो यदि उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो वह हिमाचल प्रदेश में भी पेंशन बहाल करेंगे।

इस मौके पर महासंघ के महासचिव भरत शर्मा, जिला चंबा के अध्यक्ष सुनील जरियाल, राज्य मुख्य प्रवक्ता नित्यानंद, जिला शिमला के महासचिव नारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय, विश्वविद्यालय ब्लॉक के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, राज्य उपाध्यक्ष उत्तमचंद, राज्य प्रचार सचिव अमित जरि।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now