Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री से मिलकर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने समान वेतनमान की रखी मांग

मुख्यमंत्री से मिलकर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने समान वेतनमान की रखी मांग

सोलन। 
हिमाचल आयुष चिकित्सा अधिकारी परिषद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें भी एलोपैथी चिकित्सकों, दमा चिकित्सकों एवं पशु चिकित्सकों के समान वेतनमान प्रदान किया जाए। प्रदेश आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ राजीव सहजल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर जयराम से सोलन के विश्राम गृह में मिला। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक विज्ञापन उन्हें दिया।

मुख्यमंत्री ने आयुष चिकित्सा अधिकारी परिषद हिमाचल प्रदेश की चिर प्रतीक्षित मांगों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उच्च अधिकारियों को उक्त मांग को पूरा करने के संबंध में कार्यवाही करने के उचित दिशा निर्देश भी दिए।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिव गौतम महासचिव, डॉ राजेश कंवर, मुख्य संरक्षक डॉ नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ देव शर्मा,  संगठन मंत्री डॉ प्रमोद पारेख, जिला सोलन अध्यक्ष डॉ लोकेश ममगई के अलावा कोषाध्यक्ष डॉ आदेश गोयल, उपाध्यक्ष डॉ अमित चौधरी, डॉ जयपाल गर्ग, डॉ गुरबख्श चौधरी, डॉ, योगेश वर्मा डॉ इकबाल चौधरी, डॉ हितेश शर्मा, डॉ विक्रांत, डॉ नवीन चौधरी, डॉ परमजीत एवं डॉ सचिन आदि उपस्थित रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now