Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NHM कर्मचारियों का बैनर देख भड़के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

NHM कर्मचारियों का बैनर देख भड़के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला ब्यूरो|
नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओवर के बाहर अपनी मांगें लेकर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों के हाथ में सरकार से मांग के बैनर भी थे। बैनर पर लिखा था कि ‘अब तो आंखें खोले सरकार’। जय राम ठाकुर जब अपने आवास से बाहर निकले तो उनकी नजर उस बैनर पर पड़ गई। जिसके बाद वह गाड़ी से उतर कर कर्मियों के पास गए और उनसे पूछा कि ये क्या लिखा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारी से पूछा कि वह कौन हैं और बैनर में क्या लिख रखा है। इस पर जब एनएचएम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष ने जवाब देना चाहा, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहां गुस्सा होकर वहां से चल दिए। बेहद शालीन स्वभाव के लिए देश भर में मशहूर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह सब देखकर अन्य कर्मचारी भी स्तब्ध रह गए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab: पंजाब में जिंदा जला हिमाचल का ट्रक ड्राइवर, ट्रक में आग लगने से हुआ हादसा..

नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अमीन चंद ने कहा कि कर्मचारी बीते 24 वर्ष से लगातार अपनी मांगों को सरकार के सामने उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। पिछली सरकार और अब मौजूदा सरकार भी केवल वादे करती है, लेकिन उनके लिए नीति निर्माण नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि NHM के ये कर्मचारी अपनी सेवाओं को रेगुलर करने की मांग कर रहे है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now