Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट: जय राम ठाकुर

सीएम जयराम ठाकुर

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत भारत को नशामुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और 15 अगस्त तक 75000 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट करने का लक्ष्य हासिल करने की कड़ी में कुल्लू जिला में 110 किलोग्राम भांग-चरस और 06.02 किलोग्राम हेरोइन एवं चिट्टा नष्ट किया गया है।

जय राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की मंडी रेंज के उप महानिरीक्षक मधुसूदन के नेतृत्व में रेंज स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में ये नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस उच्च स्तरीय टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और स्थानीय मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में प्लॉट नंबर-40 औद्योगिक क्षेत्र शमशी जिला कुल्लू में बॉयलर के माध्यम से इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now