Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा: ITBP की बस नदी में गिरी, 6 जवानों की मौत, कई घायल

Published on: 16 August 2022
ब्रेकिंग! जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा: ITBP की बस नदी में गिरी, 6 जवानों की मौत, कई घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस खाई में गिर गई जिससे छह जवानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया है। बताया जा है कि बस में करीब 39 जवान सवार थे। हादसे में कई जवानों के मौत और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, हादसे की खबर के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में ज्यादातर गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 39 जवानों में ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल हैं। इन सभी को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल होने के बाद सड़क किनारे नदी में गिर गई।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now