Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब : किरायेदारों ने 9 लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम

पांवटा साहिब : 9 लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम

पांवटा साहिब|
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत शहर के साथ सटे भूपपुर गांव में एक परिवार के साथ दो संदिग्ध किराएदारों द्वारा केक व कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार भूपपुर का रहने वाला है, जो कि पति पत्नी व तीन बच्चे परिवार में रहते हैं। इनके घर पर दो किराएदार भी रहते हैं, जिनके पास दो और मेहमान आए हुए थे। करीब 3 दिन पहले दो अन्य नए किराएदार इनके घर रहने के लिए आए। उन नए किराएदारों ने पिछले कल शाम को अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर परिवार के पांच सदस्यों और 4 अन्य किरायेदारों को केक और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर खिला दी। जिससे वे सभी बेहोश हो गए।

इसे भी पढ़ें:  Shri Renukaji Dam Project को फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को शिमला में खुलेंगे डायवर्सन टनल के टेंडर

इसके बाद नए किराएदार रात को दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से कीमती सामान व मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने के बाद पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन कर रही है। सभी पीड़ित 9 लोग सिविल अस्पताल पोंटा साहिब में उपचाराधीन हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं जिनका अवलोकन किया जा रहा है।

मौके पर वीर बहादुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब व अशोक चौहान थाना प्रभारी पोंटा साहिब आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में ला रहे हैं। उपमंडल पुलिस अधिकारी द्वारा अस्पताल में भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई है जो कि पीड़ित परिवार अभी ब्यान देने के लिए सक्षम नहीं है। उपमंडल पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया है कि उन्हें सीसीटीवी के आधार पर कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिन्हें जल्दी ही मीडिया से शेयर करके प्रकाशित किया जाएगा। यदि इस प्रकार का कोई भी व्यक्ति किसी के भी संपर्क में आता है, तो उसकी तुरंत जानकारी पुलिस को दें। कोई भी व्यक्ति, जो अपने मकान में किराएदार रखते हैं, उन सब को यह हिदायत दी गई है कि वह प्रत्येक किराएदार का आधार कार्ड, उसकी गाड़ी के दस्तावेज, वह किसके पास कार्य करता है, संबंधित कंपनी अथवा ठेकेदार के दस्तावेज, अपने पास रखें और उसकी एक प्रति थाना में उपलब्ध करवाएं, ताकि इस प्रकार की किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस प्रकार पाए जाने की सूरत में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मानल स्कूल में सालाना जलसे की धूम

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now