Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर: गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौके पर मौत, बेटा घायल

accedent

किन्नौर |
जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर
को करीब 1:00 बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक दीपक (33) पुत्र राकेश निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा अपनी मां गंगा देवी (60) और बहन नेहा (25) के साथ रामपुर से किन्नौर की ओर जा रहा था। चौरा गेट के समीप उसने कार से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान दीपक ने वाहन से छलांग लगा दी, जबकि उसकी मां और बहन वाहन के साथ करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों, आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि घायल चालक का रामपुर के खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now