Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन में अनार की पेटियों में नोटों की कतरन मिलने से मचा हड़कप,जाँच में जुटी पुलिस

जाली करंसी छापने का शक

सोलन |
सोलन शहर में दो दिन से अनार की पेटियों में नोटों के कतरन देखने को मिल रही है।
मंगलवार को जहाँ सोलन की सब्जी मंडी में अनार की पेटियों में नोटों की कतरन मिली है। इससे पहले सोमवार को सपरून में रेहड़ी फड़ी चलाने वालों को भी ऐसी कतरन अनार की पेटियों में मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोटों की कतरन को पूछताछ के बाद अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी है। पुलिस ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक लैब जुन्गा में इन नोटों की गहनता से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जैसे ही आढ़ती सब्जी मंडी आए और अनार की पेटियां खोलकर देखी तो पाया कि अनार की पेटी में नोटों की कतरने हैं। अनार की पेटियों में ₹100,₹200,₹500 के नोटों की कतरन मिलने की सूचना पर पुलिस मौकै पर पहुंची। अनार की पेटी में नोटों की कतरन पैकिंग के रूप में आ रही है।

अनार की पेटी में 100, 200 और 500 के नोटों की कटिंग का रॉ मटेरियल देखने को मिल रहे हैं, हालांकि ये रॉ मैटीरियल असली नोट का है या नकली नोट का इस बारे में कह पाना मुश्किल है,लेकिन अनार की पेटी में इस्तेमाल किए गए इस पैकिंग मैटेरियल को लेकर लोगों को चर्चा का विषय जरूर मिल चुका है. लेकिन नोट छापने और बाद में साइड से काटे जाने के बाद जो हिस्सा बचता है, उसी की यह कतराने बताई जा रही हैं।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज सब्जी मंडी सोलन में आढ़तियों को अनार की पेटी में नोटों के कतरने मिली है, इसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक लैब जुन्गा में इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि नोट असली है या नकली क्योंकि इस बारे में अभी तक पुलिस भी जांच ही कर रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now