Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली आज, खलल डाल सकता है मौसम

पीएम मोदी

प्रजासत्ता ब्यूरो |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल की मंडी आ रहे हैं। छोटी काशी में वे युवाओं की रैली को संबोधित कर चुनावी हुंकार भरेंगे, प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री के मंडी दौरे से कई उम्मीदें हैं। लेकिन इससे पहले मंडी में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने व भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने यलो अलर्ट सहित एडवाइजरी जारी की है।

पीएम मोदी रैली के लिए पौने 12 बजे मंडी पहुंचेंगे। अभी मंडी में बादल छाए हुए हैं। हालांकि विजिबिलटी क्‍लीयर है। लेकिन दोपहर तक मौसम ने करवट बदल ली तो मोदी का मंडी पहुंचना मुश्किल हो सकता है। मौसम ज्यादा खराब हुआ तो प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतरने में भी कठिनाई हो सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रैली के लिए युवा जुटने शुरू हो गए हैं। पंडाल में जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पड्‌डल मैदान समेत मंडी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इसके लिए पड्‌डल मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया है। रैली में एक लाख युवाओं के जुटने का दावा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर छोटी काशी अभेद्य किले में बदल गई है। एसपीजी, आइबी, अर्धसैनिक बल व पुलिस के करीब 2000 जवान व 150 अधिकारी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालेंगे। प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकाप्टर से कांगणी हेलीपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीपोर्ट से पड्डल मैदान में बने मंच तक पीएम मोदी वाहन से आएंगे। इस दौरान मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now