Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दर्दनाक हादसा: शिमला में कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, तीन लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: शिमला में कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, तीन लोगों की मौत,

राजधानी शिमला के पास छराबड़ा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां सेब से लदा एक ट्रक एक कार पर पलट गया इस हादसे में कार सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। यह दर्दनाक हादसा राजधानी के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास हसन वैली में शनिवार सुबह पेश आया है।

पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया। तीनों मृतक चौपाल उपमंडल के नेरवा के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार सेब से लदा ट्रक ऊपरी शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह साढ़े छह बजे हसन वैली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खोया और यह कार एचपी-08ए-2742 पर पलट गया। ट्रक के नीचे कार दब कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ढली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अमजद ए सईद बने हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Mausam Update: ठिठुरते हिमाचल को मिलेगी राहत? पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी की संभावना!
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now