Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गाम्बिया में कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा और हिमाचल में मचा हड़कंप

गाम्बिया में कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा और हिमाचल में मचा हड़कंप

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
गाम्बिया में कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा और हिमाचल में हड़कंप मचा हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया। जिसके बाद केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य टीमों ने सोनीपत में रेड की। बताया जा रहा है कि कफ सिरप सप्लाई करने वाली कंपनी का एक प्लांट हरियाणा के सोनीपत में है। वहीं हिमाचल के बद्दी में भी कंपनी की एक यूनिट है। जहां से कफ सिरप की सैंपलिंग की गई। वहीँ बद्दी प्लांट में सिरप बनाने की जांच की गई।

डब्ल्यूएचओ के अलर्ट के बाद हिमाचल को भी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के निर्देश मिल चुके हैं। हिमाचल के ड्रग डिपार्टमेंट ने सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप के इन चार प्रोडक्ट पर खास नजर रखने के निर्देश दिए है। अगर कहीं पर भी ये प्रोडक्ट मिलते हैं तो तुरंत सूचित करने को कहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने बुधवार को भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ये प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर से बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत गुर्दों की हालत बेहद खराब हो जाने की वजह से हुई है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशनके अलर्ट में कहा गया है कि भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ सिरप मानकों पर खरे नहीं हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर से बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now