Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 1 व 2 के कई परिवार भाजपा को छोड़ कॉग्रेस में शामिल

Published on: 15 October 2022
नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 1 व 2 के कई परिवार भाजपा को छोड़ कॉग्रेस में शामिल

बद्दी|
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 1 व 2 का दौरा किया। जहां वार्ड वासियों की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। डोर टू डोर प्रचार के दौरान भारी संख्या में समर्थक उनके साथ थे। जिसे देख कर राम कुमार जी की जीत तय मानी जा रही है। वहीं कई परिवार आज भाजपा को छोड़ कर चौधरी राम कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाइन कर गए।

वहीं इस बारे बात करते राम कुमार ने कहा कि लोगो का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। जनता 12 नवंबर को हाथ का बटन दबा कर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी और भाजपा को दून क्षेत्र से बाहर का रास्ता दिखाएगी। आज भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालो में मुख्य तौर पर केवल ठाकुर, बेअंत ठाकुर, बलविंदर ठाकुर, कुलविंदर ठाकुर, रोहित ठाकुर, हरबंस ठाकुर, परवेश ठाकुर, दीपक ठाकुर, महेश ठाकुर, कुणाल ठाकुर, सलोनी ठाकुर, जय सिंह, संजय ठाकुर उपस्थित थे। आज प्रचार के दौरान राम कुमार जी के साथ ध्यान सिंह ठाकुर, राम लाल, शाम लाल, बलराज, जगदीश धुम्मा, मल्ली, मदन, टिंकू, राम कुमार, गुरप्रीत, भाग सिंह, राकेश ठाकुर, प्रेम ठाकुर चमन ठाकुर, गांधी,उपसतिथ थे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now