Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीएम जयराम ठाकुर का दावा: ‘हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा

Himachal News, Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की अपीलीय कोर्ट से राहत न मिलने पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी जंग में सत्ताधारी भाजपा ने सत्ता बरक़रार रखने के लिए पूरी जान लगा दी है। भाजपा दोबारा सत्ता में आने का दावा कर रही है, तो वहीं विपक्षी कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। इस बीच एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने सत्ता में वापसी का दावा किया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे पास ऐसा नेता है जिसका चेहरा लोगों के दिल में बसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश की जनता का पीएम मोदी से खास जुड़ाव है और इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। सीएम ठाकुर ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलने के साथ काम करने का रिवाज था, जिसे हमने पहले दिन से बदलने का कार्य किया है।

सीएम जयराम ने दावा किया कि हमने हिमाचल प्रदेश में हर जगह काम किया है। हमने गरीबी को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते सूबे के विकास को पांच साल में रफ़्तार मिली है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now