Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सचिन पायलट ने कसा तंज: हिमाचल में जल्द ही पटरी से उतर जाएगी’ भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार

Published on: 8 November 2022
N43965323216678755210315641aecbdf00cfd4f2a591e4b854bd8a284a022cf50977619260ed85ca702491

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा हिमाचल प्रदेश में विकास की रिपोर्ट कार्ड पेश करने में सक्षम नहीं है।

यही कारण है कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित “सभी बड़े नेताओं को प्रचार के लिए हिमाचल में भेजा है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे सचिन पायलट ने कहा कि मतदाताओं का झुकाव “पार्टी की ओर” है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) ने पिछले पांच वर्षों में “कोई काम नहीं किया है”।

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार जल्द ही पटरी से उतर जाएगी।’ मीडिया को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा, “मतदाताओं का रुझान चुनाव में कांग्रेस की ओर है। बीजेपी ने पांच साल में कोई काम नहीं किया है। बीजेपी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड नहीं दे पा रही है, यही कारण है कि बीजेपी पीएम समेत तमाम बड़े नेताओं को प्रचार के लिए भेज रही है।

सचिन पायलट ने भाजपा की ‘डबल-इंजन सरकार’ पर भी तंज करते हुए कहा, ”दोनों इंजन विधानसभा चुनावों में काम नहीं होंगे। इस चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इनके जमानत जब्त हो जाएंगे। बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार जल्द ही पटरी से उतर जाएगी। बल इंजन वाली सरकार का एक इंजन 12 नवंबर को और दूसरा 2024 में डीरेल होगी। प्रदेश में बीजेपी में अंदरूनी कलह है, इसलिए बदलाव की लहर हिमाचल में साफ दिख रही है। प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।”

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now