Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पड़कर स्टंप में घुस गई Agha Salman की गेंद…देखकर बल्लेबाज का घूम गया माथा

Untitled8

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को एक शानदार शुरुआत मिलने के बाद बैक टू बैक 3 झटके लग गए हैं। इस तरह पाकिस्तान ने मैच में थोड़ा वापसी की है। आगा सलमान ने पहले सेल बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को आउट किया फिर Daryl Mitchell को भी चकमा देकर बोल्ड कर दिया।

इस तरह आउट हुए डेरिल मिशेल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगा सलमान की गेंद पड़कर अंदर की तरफ गई और सीधा स्टंप में घुस गई। इस गेंद पर बल्लेबाज मिशेल ने डिफेंस करने की कोशिश की थी, लेकिन वह चारों खाने चित हो गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद बल्लेबाज बेहद निराश और हताश दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव स्कोर

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। लेकिन 4 विकेट लेकर पाकिस्तान ने मैच में वापसी की है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो 71 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं।

नसीम और आगा सलमान ने झटके 2-2 विकेट

फिलहाल क्रीज पर हैनरी निकोल्स और Tom Blundell डटे हुए हैं। टॉम लैथम 71, डेवोन कॉन्वे 122 और केन विलियमसन 36 और डेरिल मिशेल 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट नसीम शाह और 2 विकेट आगा सलमान ने लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now