Prajasatta Side Scroll Menu

सगनम और लोसर में बनेगा आईस रिंक

सगनम और लोसर में बनेगा आईस रिंक

लाहुल स्पीति में होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
आइस हाॅकी लर्न टू प्ले कैंप समापन सोमवार को काजा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जन शिकायत निवारण, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनका स्वागत खतक पहनाकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से किया गया। मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एडीएम ज्ञान सागर ने देते हुए कहा कि इस बार के आईस हाॅकी कैंप में स्पीति की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल किया है। इंडियन आईस हाॅकी एसोसियेशन के सहयोग से यहां पर प्रशिक्षिण देने में काफी सफलता मिल रही है। इस बार 224 बच्चों ने कैंप में हिस्सा लिया है। इसके साथ 68 बच्चें एडंवास प्रशिक्षण हासिल कर चुके है।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि जन शिकायत निवारण, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने कहा कि आज मुझे खुशी हो रही है कि स्पीति की पहचान अब आईस हाॅकी की वजह से देश में होने लगी। यहां के बच्चें आईस हाॅकी के प्रति अपनी रूचि को बढ़ा रहे है। जिन बच्चियों ने कांस्य पदक आईस हाॅकी में राष्ट्रीय चैपियनशिप में हासिल करने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि ने सगनम और लोसर में आईस हाॅकी रिंक बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही आइस हाॅकी के लिए करीब दो करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल इन्हें प्रशिक्षित कर रहे है।

बच्चों को स्पोस्टर्स कोटे से शिक्षा में भी मदद मिलेगी और सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत स्पोर्टस कोटा रखा गया। प्रदेश सरकार ने साहसिक खेलों के पहली बार नीति बनाई है ताकि हम लाहुल स्पिति में भी साहसिक खेले जिनमें स्कींग, तीरंदाजी, रिवर राफटिंग आदि के तहत खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। लाहुल स्पीति में जल्द ही तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। पंचायत स्तर पर तीरदांजी का जीवित करने के लिए प्रशासन ने उपकरण पंचायत स्तर पर वितरित किए है। यहां पर बच्चों के लिए हाई एल्टीटयूड का स्पोर्टस हाॅस्टल बनेगा। जब मैं लाहुल स्पीति का विधायक बना तो बजट मात्र 10 करोड़ के करीब था लेकिन आज बजह 65 करोड़ पहुंच गया है। लाहुल स्पीति के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल ने आईस हाॅकी एसोसियेशन का झंडा मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को वितरित किया। एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  अब लाहौल में रेव पार्टी, पुलिस को देख भागे, ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

ये कार्यक्रम हुए पेश
आईस हाॅकी कैंप में प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने केप्टन रिचन मूव, एडवांस ड्रिल ब्याॅज और गर्ल केटेगरी में पेश की गई। इसके अलावा लीजियम प्रस्तुति, स्पीति का नृत्य स्केट पहन कर पहली बार पेश किया गया। स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । हाॅकी मैच डोगरा स्काउट की टीम ए और टीम बी के बीच में संपन्न हुआ। याक नृत्य लोसर गांव के युवक मंडल ने पेश किया । जबकि क्योटो युवती मंडल ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। लदाखी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रही।

इन्हें दिया गया सम्मानित
राष्ट्रीय आईस हाॅकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक लाने वाली हिमाचल टीम को इस मौके पर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें तेंजिन डोलमा, नवांग छुटिक, करमा हिशे खांडो, नवांग लामों, छेरिंग डोलमा, सोनम देचेन, सोनम आंगमो, सोनम छोडन, लोबजंग छोजोम, छुईग दोरजे शामिल रहे। नेशनल आईस हाॅकी एसोसियेशन के कोच अमित बेलबाल को भी सम्मानित किया गया। इस आईस हाॅकी कैंप में मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। अगले पांच वर्षों तक अमित बेलबाल आईस हाॅकी की कोचिंग स्पीति के बच्चों को देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साक्या स्पोर्टस कल्ब को आईस रिंक तैयार करने और कोचिंग कैंप में मदद करने के लिए पुरस्कार दिया गया। स्पीड स्केटिंग इवेंट ब्याॅज श्रेणी की 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर तेजिंन लाकपा, दूसरे पर तेंजिन कुश्े, तीसरे पर तेंजिन जांग्मो, 600 मीटर की रेस में तेंजिन रांगदल पहले, टाकपा इश्े दूसरे और धोनडुप तीसरे स्थान पर रहें। जबकि 300 मीटर रेस में तेंजिन खंडप, नोजफल छोडन दूसरे और तीसरे स्थान पर तेंजिन ताबजोर रहे। गर्ल श्रेणी की 600 मीटर रेस में पहले स्थान पर कुंगा यांग्चेन, दूसरे स्थान पर नंवाग छुटिक, तेंजिन छोडन तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर छेरिंग डोलमा, सोनम आंग्मो दूसरे और सोनम दिचेन तीसरे स्थान रही। जबकि 200 मीटर की रेस में छेरिंग यांग्चेन पहले, छुटिंग आगमो दूसरे और करमा तेंजिन डोलमा तीसरे स्थान पर रही। काजा में आयोजित दा- छंडः के मौके तीरदांजी प्रतियोगिता में गर्ल केटेगरी में नवांग लेगजोम पहले स्थान पर, दूसरे पर छुलडंग अंकित काजा और तीसरे स्थान पर छेरिंग लामो पर जीत हासिल करने में पुरस्कार दिया गया। जबकि ब्याॅज केटेगरी में पहले स्थानपर कुंगा जामयांग, दूसरे स्थानप जांगछुक छेरिंग, छेरिंग चोपेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक निर्माण विभाग के 22 वाॅलटियंर, जल शक्ति विभाग के 17 वाॅलटिंयर, साक्या स्पोर्टस क्लब काजा के 15 सदस्यों, मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ब्याॅज केटेगरी में तेंजिन पालसंग, सोनम दोरजे, तेंजिन लोटे को पुरस्कार दिया गया। जबकि मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर गर्ल केटेगरी में थिले बांग्मो, पदमा भुटिथ, कुंगा यांगचेन , तेंजिन जूमकर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट वाॅलटिंयर रिंक में कुंगा नोरबू साक्या स्पोर्टस क्लब काजा और प्रवीण कुमार डोगरा स्काउट काजा का दिया गया। इसके अलावा 22 अन्य वाॅलटिंयर को सम्मनित किया गया। नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप लगाने वाले 18 प्रतिभागियों, एंडवास कैंप में हिस्सा लेने वाले 68 प्रतिभागियों और लर्न टू प्ले कैंप के तहत हिस्सा लेने वाले 224 खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 90 हजार रूपये की राशि युवा सेवांए एव खेल विभाग की और से डीपीई और पीईटी को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
एडीएम ज्ञान सागर नेगी, कर्नल प्रणव अवस्थी सीओ15 बिहार सुमदो, ले कर्नल विक्रांत गुप्ता डोगरा स्काउट, एसडीएम जीवन सिंह नेगी, बीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह डीएसपी सुंशात शर्मा प्रवीण कुमार डिप्टी कमांडेट आईटीबीपी, एक्सइन जल शक्ति मिशन मनोज नेगी, एक्सइन लोक निर्माण विभाग ज्ञामचो, एक्सईन विद्युत आपूर्ति विभाग मनीष सोनम अंगदुगई नोनो, कैप्टन सीएन बौध,टीएसी सदस्य लोबजंग बौध, टीएसी सदस्य पालजोर बौध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोलमा, वाईस चैयरमैन टाकपा, काजा प्रधान सोनम डोलमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और स्थानीय जनता मौजूद रही।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया

काजा प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया गया। ट्रेक्टर रैली को जन शिकायत निवारण तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को पालन हम सभी को अवश्य करना चाहिए। हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में होती है। बिना सीट वेल्ट के वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चालन हेलमेट अवश्य पहने । इस मौके पर एडीएम ज्ञान सागर नेगी, कर्नल प्रणव अवस्थी सीओ15 बिहार सुमदो, ले कर्नल विक्रांत गुप्ता डोगरा स्काउट, एसडीएम जीवन सिंह नेगी, बीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह डीएसपी सुंशात शर्मा प्रवीण कुमार डिप्टी कमांडेट आईटीबीपी, एक्सइन जल शक्ति मिशन मनोज नेगी, एक्सइन लोक निर्माण विभाग ज्ञामचो, एक्सईन विद्युत आपूर्ति विभाग मनीष सोनम अंगदुगई नोनो, कैप्टन सीएन बौध,टीएसी सदस्य लोबजंग बौध, टीएसी सदस्य पालजोर बौध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोलमा, वाईस चैयरमैन टाकपा, काजा प्रधान सोनम डोलमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और स्थानीय जनता मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रताल झील के सदुपयोग एवं संरक्षण हेतु लाहौल स्पीति प्रशासन ने उठाए विशेष कदम
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kinnaur & Lahaul Spiti Kinnaur latest update Kinnaur news today Lahaul Spiti news Lahaul Spiti update Spiti Valley news tribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now