Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भईया पंत का एक्सीडेंट हो गया…’ जब मैच के बीच ईशान किशन को मिली Rishabh Pant की खबर, देखें वीडियो

Pant 2

नई दिल्ली: भारत के स्टाक क्रिकेटर ऋषभ पंत का रोड़ एक्सीडेंट हुआ। वो अब ठीक हैं और उनका इलाज देहरादून में चल रहा है। पंत के एक्सीडेंट ने पूरे देश को सकते में डाल दिया। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि वो कब तक मैदान में वापसी करेंगे। भारत को 3 जनवरी से लंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

जमशेदपुर में रणजी मैच खेल रहे थे ईशान

ऋषभ की जगह श्रीलंका सीरीज़ में जगह पाने वाले ईशान किशन जमशेदपुर में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेल रहे थे। किशन को तब तक पंत के एक्सीडेंट के बारे में कुछ नहीं पता था। मैच के दौरान फैंस ने बाउंड्री लाइन पर उनको इसकी खबर दी।

इसे भी पढ़ें:  'आसान नहीं होगा...', पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन

और पढ़िए –

फैंस ने दी जानकारी

ईशान किशन रणजी मैच के दौरान में बाउंड्री लाइन पर फैंस के साथ फोटे ले रहे थे। इस बीच एक फैंस ने पंत के एक्सीडेंट के बारे में उन्हें बताया। फैंस ने कहा ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया है। इसपर ईशान किशन चौंक गए। किशन थोड़े परेशान भी दिखे। सोशल मीडिया पर ईशान किशन के इस रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  PSL 2023: इसे कहते हैं पावर हिटिंग, Saim Ayub ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें VIDEO

ऋषभ पंता का रोड़ एक्सीडेंट 30 दिसंबर को हुआ। वो दिल्ली से रूड़की जा रहे थे। पंत की गाड़ी कंट्रोल से बारह हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। उनकी कार में आग लग गई। गलीमत ये रही है पीछे से आ रही बस के ड्राइवर और कंडेक्टर ने मिलकर पंत को कार से बाहर खिंच लिया। फिलहाल पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

और पढ़िए – 

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now