Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘आप आसानी से ड्राइवर का खर्च..’ Rishabh Pant के कार एक्सीडेंट पर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant Accident Kapil Dev

Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गए और फिलहाल उनका देहरादून स्थित मेक्स हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पंत तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और अचानक उनकी कार टकरा गई जिससे आग लग गई। इस हादसे के बाद कई दिग्गज क्रिकेटर्स के बयान सामने आ रहे हैं। एकतरफ जहां कई लोग पंत के लिए दुआं कर रहे हैं वहीं इसके इतर कपिल देव ने पंत को समझाइश दी है और कहा है कि उन्हें ड्राइवर को ले जाना चाहिए था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

और पढ़िए –

कपिल देव ने अपनी दुर्घटना को किया याद

कपिल देव ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि ‘यह एक सीख है। जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने भी नहीं दिया. मैं बस भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।’ उन्होंने आगे पंत को समझाइश भी देते हुए कहा कि ‘आप आसानी से ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं, आपको इसे अकेले ड्राइव करने की जरूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजों के लिए शौक या जुनून भी होता है लेकिन आपकों जिम्मेदारी भी समझनी होगी।

और पढ़िए –

शुक्रवार को ऋषभ का हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी मर्सिडीज हादसे के बाद पूरी तरह जल गई थी। कार में आग लगने से पहले ऋषभ पंत कार से बाहर निकल गए थे। ऋषभ के माथे, हाथ, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। फिलहाल, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now