Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी अंजलि!

Delhi Sultanpuri Accident

Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से लड़की को घसीटे जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। सूत्रों ने कहा कि हादसे की शिकार 23 साल की अंजलि सिंह की दोस्त भी एक्सीडेंट (Delhi Sultanpuri Accident) के वक्त उसके साथ स्कूटी पर सवार थी। स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद वह स्कूटी से गिर गई और उसे मामूली चोट लगी। इसके बाद वह उठी और डर के चलते घर चली गई।

बता दें कि हादसा एक जनवरी तड़के सुबह की है, जब बेलोनो कार सवार पांच युवकों ने अंजलि सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद अंजलि कार के नीचे फंस गई। इससे बेखबर कार सवार करीब 13 किलोमीटर तक घूमते रहे और अंजलि कार के नीचे ही फंसी रही। आखिर में अंजलि का शव जब कार से निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान!

अंजलि के साथ मौजूद लड़की का बयान दर्ज करने की तैयारी

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि टक्कर के बाद अंजलि का पैर कार के एक्सल में फंस गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अंजलि की उस दोस्त का पता लगा लिया है जो हादसे के वक्त उसके साथ थी। जल्द ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने जांच के दौरान अंजलि का रूट ट्रेस किया तब जानकारी मिली कि हादसे के वक्त अंजलि अकेली नहीं, बल्कि उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी। कहा जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली पुलिस अंजलि की दोस्त का बयान दर्ज कराएगी।

इसे भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हिमाचल सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now