Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक रिचार्ज से 4 लोग उठा सकेंगे फायदा! जानिए

Jio Best Recharge Plan

Jio Family Recharge Plan: जियो के पास एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत से लेकर महंगी कीमत वाले प्लान भी ऑफर करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसा भी प्लान है जो 1 रिचार्ज पर चार लोगों को बेनिफिट देता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जी हां, जियो का फैमली रिचार्ज प्लान (Jio Family Recharge Plan Benefits) का फायदा चाार लोग उठा सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि घर में एक साथ चार सदस्य एक ही रिचार्ज से फोन को चला सकते हैं। बात करें फायदें की तो इसमें ओटीटी, कॉलिंग समेत एसएमएस का बेनिफिट भी मिलता है। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Jio Family Recharge Plan Details

जियो का फैमली रिचार्ज प्लान एक पोस्टपेड प्लान है। इसके लिए यूजर्स को बिलिंग साइकिल में 999 रुपये खर्च करने होंगे। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें 200GB डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर प्रति GB के रेट से 10 रुपये का चार्ज लगता है। इसके अलावा यूजर 500GB तक का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी प्राप्त कर सकता है। इसके तहत यूजर अपने बचे डेटा को अगले महीने यूज कर सकता है।

चार यूजर्स कर सकते हैं प्लान का यूज

जियो का फैमली रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल चार लोगों कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें 5जी सर्विस का भी लाभ मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपका क्षेत्र और फोन दोनों एलिजिबल होना जरूरी है।

ओटीटी बेनिफिट्स भी शामिल

जियो की ओर से इस प्लान में रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा अन्य बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। इसमें Netflix Mobile Plan और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसमें यूजर को Amazon Prime Video का 1 साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ जियो ऐप्स का फ्री यूज भी किया जा सकता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now