Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बाबर के रनआउट के बाद इमाम-उल-हक ने काट डाला गदर, ब्रेसवेल की गेंद पर ठोका खतरनाक छक्का, देखें वीडियो

PAK Vs NZ 2nd Test Imam Ul Haq1

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आए। दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर आउट हो गई। इस लीड का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की टीम को 11वें ओवर तक दो शुरुआती झटके मिलने के बाद कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने जैसे-तैसे पारी को संभाला, लेकिन बाबर कंफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। इसके बाद इमाम-उल-हक ने गदर मचा दिया। 46 रन बनाकर खेल रहे इमाम ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर इतना खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए।

ब्रेसवेल की गेंद पर ठोका शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 35वें ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। बाएं हाथ के गेंदबाज ब्रेसवेल ने जैसे ही इमाम उल हक को ओवर द विकेट गेंद डाली, इमाम ने दो कदम आगे बढ़ाए और डीप एक्स्ट्रा कवर पर ऐसा खतरनाक छक्का कूटा कि गेंदबाज देखता ही रह गया। इस छक्के के साथ इमाम ने अपनी सातवीं हाफ सेंचुरी पूरी की।

शतक के करीब पहुंचे इमाम उल हक

बहरहाल, मैच की बात करें तो इमाम ने दूसरे सेशन में शाम तक 124 गेंदों में 74 रन बना लिए हैं। जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है। इमाम शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और शतक के करीब हैं। पाकिस्तान की टीम 301 रनों से पीछे है। देखना दिलचस्प होगा कि इमाम उल हक और पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में कहां तक जाते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now