Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPPSC Exam Calendar 2023-24: यूपी भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published on: 3 January 2023
UPPSC Exam Calendar 2023 24

UPPSC Exam Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

Exam Dates

UPPSC ने अपने परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से कुल 8 भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित की है। इनमें UP PCS, APO समेत अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। UP PCS प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं के डेट आप नीचे चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस साल सबसे पहले चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है। इसका Exam 8 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा। वहीं बात करें “सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023” की, तो इस परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। इसी प्रकार बाकी अन्य परीक्षाएं और उनके आयोजन की तारीखें नीचे दी गई हैं।

यहां देखें भर्ती परीक्षा तारीखें (UPPSC Exam Calendar 2023)

  1. 8 जनवरी 2023: आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022
  2. 9 और 10 जनवरी 2023: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
  3. 12 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022
  4. 19 मार्च 2023: खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022
  5. 14 मई 2023: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023
  6. 23/24/25 मई 2023: न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022
  7. 23 सितंबर 2023 से शुरू: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023
  8. 9 अक्टूबर 2023 से शुरू: सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023

आयोग के कैलेंडर में अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है। कैलेंडर में पूरे साल कुल 25 दिन आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान अगर कोई नई भर्ती आती है तो आरक्षित दिनों में संबंधित भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now