Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दो खिलाड़ियों का डेब्यू

IND Vs SL 1st T20 Shivam Mavi Shubman Gill Hardik Pandya

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शिवम मावी और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

अर्शदीप नहीं, इसलिए मावी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हार्दिक ने टॉस के बाद कहा- ”ईमानदारी से कहूं तो हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे थे।” “मैं चाहता हूं कि हमारी टीम को चुनौती मिले। हमारे पास आज दो नए खिलाड़ी हैं – शिवम मावी और शुभमन गिल। अर्शदीप उपलब्ध नहीं थे, इसलिए मावी उनकी जगह आए।”

दूसरी पारी में ओस की उम्मीद

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस के बाद कहा- श्रीलंका पहले गेंदबाजी करेगा क्योंकि उसे दूसरी पारी में ओस की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “विश्व कप को छोड़कर हम टी20 अंतरराष्ट्रीय में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” हमारे पास पिछले मैच की तरह ही बल्लेबाजी क्रम है।”

भारत की प्लेइंग इलेवन

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now