Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Umran Malik ने फेंकी 155kph की रफ्तार से आग उगलती गेंद, नहीं झेल पाए श्रीलंकाई कप्तान,देखें

Untitled23

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टी 20 मैच में उमरान मलिक ने रफ्तार से कहर बरपाया है। उन्होंने इस मुकाबले में 155 की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दाशुन शनाका का शिकार कर लिया। यह गेंद पूरे मैच की सबसे तेज गेंद थी, जिस पर शनाका ने चौका मारने की कोशिश की, लेकिन वह प्वाइँट पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को कैच थमा बैठे।

उमरान मलिक ने इस तरह किया कप्तान दाशुन शनाका का शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उमरान मलिक 17वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद इतनी तेज थी कि बल्लेबाज शनाका सही तरीके से उसे टाइम नहीं कर पाए। जब तक बल्ला आता गेंद तेज रफ्तार से बल्ले में जा टकराई थी। इस तरह वह शॉट मिस टाइम हुआ और चहल ने एक आसान कैच पकड़ लिया। एक वक्त शनाका तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच को श्रीलंका के पाले में ले जा रहे थे, तभी उमरान ने उनको पवेलियन की राह दिखा दी।

उमरान मलिक ने निकाले 2 विकेट

दाशुन शनाका 27 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उमरान ने अपने चार ओवरों मे 27 रन देकर 2 विकेट निकाले।

IND vs SL 1st T20 स्कोरकार्ड

तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांच जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 162 रन बनाए थे।

इस टारगेट के जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। 2 रनों से मैच जीतने के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now