Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs SL: फील्डिंग कर रहे थे उमरान मलिक, दर्शकों ने चिल्लाकर कही ऐसी बात, भर गया जोश

Umran Malik 155 Pace Bowling

IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उमरान मलिक का जलवा फिर देखने को मिला। उमरान की रफ्तार से सब हैरान रह गए, क्योंकि देखते ही देखते उमरान में 155 की रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान दर्शकों ने भी कुछ ऐसा किया, जिससे उमरान का जोश दोगुना हो गया।

दर्शकों ने चिल्लाया उमरान-उमरान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, जब बॉलिंग करने के बाद उमरान मलिक बाउंड्री पर फील्डिंग करने पहुंचे तो दर्शकों ने उमरान-उमरान चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे ग्राउंड में जोश भर गया, फिर क्या था उमरान ने अगले ओवर में अपनी बॉलिंग में और रफ्तार पकड़ ली।

155 की स्पीड से डाली गेंद

इसके बदा उमरान ने अगले ओवर में 155 की स्पीड से गेंद फेंकी, जिसे देखकर श्रीलंका के साथ-साथ इंडिया के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। उमरान मलिक ने कप्तान दासुन शनाका को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया। शनाका 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बचा हुआ काम बाकि के खिलाड़ियों ने कर दिया।

उमरान ने शनाका को चहल के हाथों कैच कराया, जिसके बाद श्रीलंका ने मैच में दम लगाया लेकिन टीम इंडिया ने अपना हमला जारी रखा और आखिरकार श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने एशिया कप में मिली हार का बदला ले लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now