Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Apple ने बंद किया अपना प्रसिद्ध Weather App, जानें अब कहां से मिलेगा मौसम का हाल?

Apple Dark Sky Weather App

Apple Dark Sky Weather App: एप्पल ने आधिकारिक ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने एक लोकप्रिय ऐप को बंद कर दिया है। एप्पल ने अपने वेदर ऐप डार्क स्काई (Apple Dark Sky Weather App) को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस ऐप को अप्रैल 2020 में हासिल किया था और अब कंपनी ने कुछ महीनों के बाद इस ऐप को अपने ऐप स्टोर से हटाने का फैसला किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि, यूजर्स तो चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि एप्पल वेदर ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा। साल 2020 में जब एप्पल ने इस ऐप को हासिल किया था, उस दौरान एप्पल ने पहले से ही iPhone, Mac और iPad में प्री-इंस्टॉल्ड वेदर ऐप मुहैया कराया था। इसके बाद डार्क स्काई के फीचर्स को एप्पल के साथ इंटीग्रेट किया गया।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल वेदर यूजर की मौजूदा लोकेशन के आधार पर हाइपर लोकल फोरकास्ट की जानकारी देता है। साथ ही ये 1 घंटे बाद मौसम की जानकारी भी देता है। इतना ही नहीं, इसमें आप आने वाले 10 दिनों के मौसम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ ओएस पर अभी भी उपलब्ध

वर्तमान में एप्पल वेदर (Apple Weather) iOS 16, iPadOS 16 और macOS 13 Ventura पर लाइव है। इसका इस्तेमाल ऐसे यूजर्स कर सकेंगे जिन्होंने अभी तक इसका यूज नहीं किया है। इस बात की जानकारी खुद एप्पल ने शेयर की है।

कंपनी की घोषणा के अनुसार एप्पल 31 मार्च से अपने डार्क स्काई ऐप के थर्ड पार्टी वेदर ऐप के एपीआई को बंद कर देगी। बता दें कि डार्क स्काई के Android और Wear OS ऐप्स को जुलाई 2020 में यानी अधिग्रहण के 2 महीने बाद समाप्त कर दिया गया था और अब इसे ऐप स्टोर से भी हटाया जा रहा है।

नए iPad Pro मॉडल पर चल रहा है काम

हाल ही में मैक रिपोर्ट्स ने ये जानकारी शेयर की है कि एप्पल नए आईपैड प्रो मॉडल्स पर काम कर रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी दो नए OLED iPad Pro मॉडल तैयार कर रही है, जिन्हें अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस दौरान नया मिनी आईपैड भी लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नए iPad के हार्डवेयर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। iPad की बेहतर स्पीड और इसे मल्टी टास्किंग बनाने के लिए इसमें नया चिपसेट और कई नई चीजें शामिल की जा सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now