Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Colin Munro ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, गायब हो गई गेंद

Untitled1 2

BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कालिन मुनरो ने तूफानी पारी खेलते हुए 6 छक्के ठोक डाले। मुनरो ने ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलते हुए सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 14 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से एक भी चौका नहीं निकाला, मुनरो ने 6 छक्के जरूर ठोके और अपनी टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, बिग बैश लीग में आज सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कालिन मुनरो ने अपनी इस पारी में गेंदबाज Sean Abbott की गेंद पर एक मिड विकेट के ऊपर से कमाल का छक्का ठोका, इस छक्के ने गेंद को स्टेडियम के पार भेज दिया।

स्टेडियम के पार जाकर गिरी गेंद

दरअसल, शेन एबट सिडनी सिक्सर्स की टीम की तरफ से पारी का दूसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर मुनरो ने गेंद पर जोरदार प्रहार किया और सीधा स्टेडिम के बाहर भेज दिया। इस शॉट में गेंद और बल्ले के बीच कमाल का कनेक्शन हुआ था। जिसे देख दर्शकों ने तालियां पीट दीं। वहीं गेंदबाज भी हैरान रह गया।

13 ओवर का खेला जा रहा मैच

बारिश की खलल के बाद यह मुकाबला 13 ओवर का हो रहा है। यह लीग का 28वां मुकाबला है। जो सिडनी के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।

सिडनी सिक्सर्स प्लेइंग 11

जोश फिलिप (wk), जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन द्वारसुइस, क्रिस जॉर्डन, स्टीव ओ’कीफ

ब्रिस्बेन हीट प्लेइंग 11

कॉलिन मुनरो, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम बिलिंग्स, जिमी पीरसन (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस व्हाइटली, जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मार्क स्टेकेटी, मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल स्वेपसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now