Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘वह अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन..’ Sanju Samson के प्रदर्शन से नाराज हुए सुनील गावस्कर, जमकर लगाई क्लास

IND Vs SL Sunil Gavaskar Sanju Samson 1

IND vs SL 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में 162 रनों के टारगेट के जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी और भारत 2 रन से मैच जीत गई। इस मैच में संजू सैमसन को भी लंबे समय बाद छोटे फॉर्मेट में जगह मिली लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

5 रन पर आउट हो गए सैमसन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को करीब पांच महीने बाद सबसे छोटे फॉर्मट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी लेकिन वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्हें एक जीवनदान भी मिला पर उनकी पारी 6 गेंदों से आगे नहीं बढ़ सकी। सैमनस को धनंजय डीसिल्वा ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार किया। उन्होंने दिलशान मधुशंका को कैच थमाया।

सुनील गावस्कर सैमसन के प्रदर्शन से हुए नाराज

संजू सैमसन मैच में एक महत्वपूर्ण समय पर आए थे। लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी नहीं खेली और अपना विकेट थ्रो कर दिया। इस पर सुनील गावस्कर काफी नाराज दिखे उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि ‘इस बार गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चली गई। वह काफी अच्छा खिलाड़ी है। सैमसन में बहुत टैलेंट है लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन कभी-कभी उन्हें निराश कर देता है। उनके शॉट सेलेक्शन ने फिर निराश किया है।’

डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने

वहीं इस मैच में शिवम मावी ने दमदार प्रदर्शन किया और डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले सिरसा के गेंदबाज बरिंदर स्रान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में डेब्यू करते हुए हरारे में महज 10 रन देकर चार विकेट चटका डाले थे। वहीं भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के नाम भी डेब्यू में चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2009 में 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

भारत की प्लेइंग 11

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now