Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBL 2022-23:Faf du Plessis को होशियारी पड़ी भारी, गंवा दिया अपना विकेट, देखें

Untitled4 2

BBL 2022-23: बिग बैश लीग का 29वां मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें आमने-सामने हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में सिडनी के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस फ्लॉप रहे।

इस तरह आउट हुए फाफ डु प्लेसिस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फाफ डु प्लेसिस ने 7 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाया और आउट हो गए। उन्होंने अजीबो-गरीब तरीके से विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधा थर्डमेन के हाथों में चली गई। इस तरह फॉफ को पवेलियन लौटना पड़ा।

Perth Scorchers vs Sydney Thunder लाइव स्कोर

फाफ डु प्लेसिस को Brendan Doggett ने अपना शिकार बनाया। खबर लिखे जाने तक पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कैमरन बैनक्रॉफ्ट और एडम लेथ डटे हुए हैं।

सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन)- मैथ्यू गिलक्स (डब्ल्यू), एलेक्स हेल्स, रिले रोसौव, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, बेन कटिंग, जोएल डेविस, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (सी), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर

पर्थ स्कॉर्चर्स (प्लेइंग इलेवन)– फाफ डु प्लेसिस, एडम लियथ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), निक हॉब्सन, झे रिचर्डसन, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर हैट्ज़ोग्लू

BBL 2022-23: प्वाइंट टेबल की स्थिति क्या है?

बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल में पर्थ स्कॉर्चर्स टॉप पर है। इस टीम ने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं। वहीं सिडनी थंडर की टीम तीसरे नंबर पर है। इस टीम ने 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 में हार मिली है। दूसरे नंबर पर सिडनी सिक्सर्स की टीम है, जिसने 8 में से 4 मैच जीते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now