Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई तो इस गेंदबाज की बढ़ जाएंगी मुश्किलें

IND Vs SL 2nd T20 Arshdeep Singh Harshal Patel

नई दिल्ली: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पुणे में दूसरा टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया को खुशखबरी मिल गई है। खबर है कि टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज अर्शदीप सिंह चयन के लिए उपलब्ध हैं। वह टीम के साथ पुणे पहुंच चुके हैं। बीमारी के कारण पहले टी 20 से उन्हें बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद शिवम मावी ने डेब्यू किया। यदि अर्शदीप सिंह को दूसरे टी 20 में मौका मिलता है तो एक गेंदबाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हर्षल पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस गेंदबाज का नाम है- हर्षल पटेल। पहले टी 20 मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 41 रन लुटा दिए थे, हालांकि उन्होंने भानुका राजपक्षे और कुसल मेंडिस को आउट किया, लेकिन वह रनों की गति रोकने में नाकाम रहे। हर्षल पिछले कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यदि यॉर्कर स्पेशलिस्ट अर्शदीप सिंह की वापसी होती है तो हर्षल पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

इन गेंदबाजों पर संकट के बादल नहीं

पहले टी 20 में डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। उमरान मलिक ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। ऐसे में ये दो गेंदबाज अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। हालांकि युजवेंद्र चहल भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 2 ओवर में 26 रन दिए थे। चहल एक भी विकेट चटकाने में नाकाम रहे।

अक्षर पटेल का बाहर होना मुश्किल

वहीं अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 31 रन दिए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में कप्तान का भरोसा जीता और वह ऑलराउंडर विकल्प में मुफीद बैठते हैं। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 31 रन बनाए थे। ऐसे में उनकी जगह पर भी कोई संकट दिखाई नहीं देता। यदि टीम इंडिया चार फास्ट बॉलर्स के विकल्प के साथ गई तो हर्षल पटेल के लिए मुश्किल हो सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now