Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Motorola ने की जियो के साथ साझेदारी, इन चुनिंदा फोनों पर मिलेगा Jio True 5G का सपोर्ट

[ad_1]

Motorola 5G Support Smartphones: मोटोरोला ने यूजर्स को “ट्रू 5G” सेवा अनुभव देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि कंपनी जियो की स्टैंड-अलोन 5जी टेक्नोलॉजी को अनलॉक करने के लिए फोन के लिए एक अपडेट जारी कर रही है।

Jio एक “वेलकम ऑफर” पेश कर रहा है जिसके जरिए आप इसकी 5G सेवाओं के लिए मुफ्त में साइन अप कर सकते हैं। वर्तमान में, जियो की 5G सेवाएं भारत के कुछ शहरों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारती एयरटेल भी पूरे भारत में अपनी 5जी प्लस सेवाओं का विस्तार करने में लगी हुई है।

Motorola 5G Support Smartphones List

Motorola के सभी यूजर्स 5G का फायदा नहीं उठा पाएंगे। कुछ ही स्मार्टफोन्स में 5G सपोर्ट है। इसमें मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन, मोटोरोला G62 5G, मोटोरोला एज 30, मोटोरोला G82 5G, मोटोरोला एज 30 प्रो, मोटोरोला G71 5G, मोटोरोला G51 5G, मोटोरोला एज 20 और मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Tecno Phantom X2 के बाद अब टेक्नो स्पार्क गो 2023 की होगी एंट्री, पहले ही सामने आ गईं ये डिटेल्स! जानिए…

Airtel 5G का भी मिलेगा सपोर्ट 

खबर ये भी है कि ऊपर बताए गए मोटोरोला मॉडल्स एयरटेल की 5जी प्लस सर्विस को भी सपोर्ट करेंगे। आपको बता दें कि एयरटेल ने दिल्ली, इंदौर, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, पटना, लखनऊ, वाराणसी, शिमला, इंफाल, गुरुग्राम, अहमदाबाद, पानीपत, गुवाहाटी, पुणे और विजाग में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

Reliance Jio 5G Availability Cities 

रिलायंस जियो की 5G सेवाएं दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, तिरुमाला, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक और औरंगाबाद में भी उपलब्ध है। जियो का 5G मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी और गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में भी उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  55 inch Smart Tv अब फोन की कीमत से भी कम में! जानिए क्या है डील्स

कैसे करें Airtel और Jio की 5G सर्विस का यूज?

एयरटेल और जियो की 5G सेवाओं के लिए साइन अप करना बहुत आसान है। ग्राहकों को ये देखना होगा कि उनका स्मार्टफोन लेटेस्ट Android OS या iOS वर्जन पर चल रहा है या नहीं। एयरटेल के मामले में, यूजर्स को केवल अपने उपकरणों पर 5G नेटवर्क सक्षम करना होगा। जियो में, यूजर्स को MyJio ऐप खोलना होगा, और “वेलकम ऑफर” के लिए साइन अप करना होगा। दोनों कंपनियां फ्री में 5G सर्विस दे रही हैं। इसके लिए यूजर्स को अपना सिम कार्ड बदलने की भी जरूरत नहीं है।

इन स्मार्टफोन कंपनियों को भी मिल रहा है 5जी सपोर्ट

इसके अलावा अन्य कंपनियां जैसे वनप्लस, सैमसंग आदि भी अपने फोन में 5जी की सुविधा दे रही हैं। इसके अलावा एप्पल के चुनिंदा iPhone जैसे- iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone SE सीरीज और iPhone 12 सीरीज को भी 5जी सपोर्ट मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Tech News: ब्लैक फ्राइडे से पहले कुछ पसंदीदा Apple Watch पर 30% तक की छूट

[ad_2]

Source link

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment