Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीलंका की तूफानी बल्लेबाजी, टीम इंडिया को दिया बड़ा टारगेट

Ind Vs Sl Live Score

IND vs SL: दूसरे टी-20 में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया, लंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दूसरे टी-20 में 206 रन का टारगेट सेट कर दिया। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे जो आसान नहीं होने वाला।

लंका का गदर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआत ही ताबड़तोड़ की, ओपनिंग में उतरे निशंका और मेडिंस ने भारतीय गेदबाजों पर तेज आक्रमण किया, जिससे भारतीय गेंदबाज उबर ही नहीं पाए निशंका ने 33 और मेडिंस ने 52 रन की पारी खेली।

वहीं दसुन शनाका ने 54 और और अशलंका ने 37 रन की पारी खेली, इस दौरान बाकि के बल्लेबाजों ने भी पूरा साथ दिया। इंडिया की बॉलिंग इतनी खराब रही कि आज के मैच में 7 नो बॉल फेंक दी, जिस पर 34 रन आए।

टीम इंडिया में दो बदलाव

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने दूसरे टी 20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। राहुल त्रिपाठी ने डेब्यू किया तो वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की भी एंट्री हुई। अर्शदीप के आने से हर्षल पटेल को बाहर कर दिया गया। उन्होंने पिछले मैच में 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए थे।

टीम इंडिया प्लेइंग-11

कप्तान, हार्दिक पंड्या, उपकप्तान, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

श्रीलंका प्लेइंग-11

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now