Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘हैरानी होगी…’, दासुन शनाका के आईपीएल खेलने पर लसिथ मलिंगा ने दिया बड़ा बयान

IND Vs SL Dasun Shanaka Lasith Malinga

नई दिल्ली: दासुन शनाका, श्रीलंका को वो खिलाड़ी जिसने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा दिया है। पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में शनाका ने भारत के खिलाफ अपने देश के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तो वहीं कुमार संगकारा को भी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि शनाका आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उनके अनसोल्ड रहने और तूफानी बल्लेबाजी देख दुनिया दंग है।

लसिथ मलिंगा ने दिया ये बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका के पूर्व तूफानी गेंदबाज लसिथ मलिंगा शनाका की शानदार बल्लेबाजी देख खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके। इसी के साथ उन्होंने शनाका को आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट न मिलने पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दासुन शनाका द्वारा पावर हिटिंग का शानदार प्रदर्शन निश्चित रूप से खेल में सर्वश्रेष्ठ टी20 फिनिशरों में से एक है। श्रीलंका के लिए सबसे तेज़ T20I 50 स्कोर करने के लिए बधाई। मलिंगा ने आगे कहा- उनका हालिया प्रदर्शन चीख-चीखकर आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट के बारे में बात कर रहा है और अगर वह जल्द ही किसी एक टीम से नहीं जुड़ते हैं तो मुझे हैरानी होगी।

शनाका ने 22 गेंदों में ठोके नाबाद 56 रन

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दासुन शनाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों के पैरों तले जमीन खिसका दी। उन्होंने महज 20 गेंदों में पचासा कूट सनसनी मचा दी। शनाका ने कुल 22 गेंदों में 2 चौके-6 छक्के ठोक 254.55 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन जड़े। इसी के साथ शनाका ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। शनाका और मेंडिस की तूफानी पारी की बदौलत श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now