Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Axar Patel का हाहाकार, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

IND Vs SL Axar Patel

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा दिया। अक्षर ने दे-दनादन चौके-छक्के ठोक सनसनी मचा दी। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। अक्षर ने 2 चौके-6 छक्के ठोक 200 से ज्यादा की स्ट़्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिफ्टी जड़ी। इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला। वह भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्षर ने 20 गेंदों में फिफ्टी ठोक विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। महज 20 गेंदों में पचासा ठोक वह विराट कोहली और शिखर धवन से आगे निकल गए। शिखर धवन ने 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।

युवराज सिंह के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाजों में युवराज सिंह के नाम सबसे कम गेंदों में अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। युवी के अलावा केएल राहुल 18, सूर्यकुमार यादव 18 और गौतम गंभीर 19 गेंदों में अर्धशतक जमा चुके हैं। युवी के नाम 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के दो रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 20 गेंदों में पचासा जड़ने का कारनामा किया था।

आखिर तक लड़े अक्षर पटेल

अक्षर पटेल आखिर तक लड़ते रहे। उन्होंने कुल 31 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक 209 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़े। वह अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने आतिशी पारी से बड़ा धमाका कर दिया। अक्षर को 20 वें ओवर की तीसरी गेंद पर दासुन शनाका ने करुणारत्ने के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। अक्षर बिग हिट मारने के चक्कर में आउट हुए। टीम इंडिया ने ये मैच 16 रनों से गंवा दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now