Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहले बाइसेप्स दिखाए फिर की ये हरकत, लाइव मैच में Hasan Ali ने कर दी मौज, देखें

Untitled1 4

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कराची टेस्ट का आज पांचवा और आखिरी दिन है। इस मैच में पाकिस्तान मुश्किल में दिख रही है। लेकिन मेजबान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली अपने खेल को बहुत इंजाय कर रहे हैं। कराची टेस्ट के चौथ दिन हसन अली मैदान पर मस्ती करते नजर आए। उन्होंने विकेट लेने के बाद पहले जमीन को चूमा फिर अपने बाइसेप्स दिखाए।

हसन अली ने लाइव मैच में मस्ती की

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोशल मीडिया पर हसन अली की मस्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कभी मैदान पर गुलाटी मार रहे हैं तो कभी पिच पर मजेदार अंदाज में दौड़ रहे हैं। इस दौरान वह स्टंप में लगे कैमरे में भी कुछ कहते नजर आए। हसन अली की मस्ती देखकर कॉमेंटेटर भी हंसने पर मजबूर हो गए।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा लाइव स्कोर

दूसरे टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान 319 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। अब यहां से पाकिस्तान के लिए 254रनों की दरकार है। क्रीज पर कप्तान बाबर आजम के साथ शान मसूद डटे हुए हैं।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच समरी

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे। फिर पाकिस्तान ने पहली पारी में 408 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 227 बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कीवी टीम ने मेजबान टीम पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रन का टारगेट रखा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now