Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नसीम शाह को घेरकर खड़े थे 10 फील्डर, कवर के ऊपर से ठोक दिया करारा छक्का, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Naseem Shah Six1

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में क्रिकेट का रोमांचक नजारा देखने को मिला। कभी मैच का रुख पाकिस्तान की ओर होता, तो कभी न्यूजीलैंड की ओर। दोनों टीमों के बीच चल रही जीत की जद्दोजहद के बाद आखिरकार मैच रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। दूसरा टेस्ट मैच खराब रोशनी के चलते ड्रॉ कर दिया गया।

नसीम शाह ने ठोका खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अंपायर के डिसिजन से पहले पाकिस्तान को 21 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट चटकाना था। मैच रोलरकोस्टर राइड पर पहुंच चुका था। 88 ओवर बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। ऐसे में 2 चौके ठोक चुके नसीम शाह के लिए न्यूजीलैंड ने सभी 10 फील्डर लगा दिए, लेकिन नसीम को घेरकर खड़े फील्डर्स को शायद नहीं पता था कि वह छक्का ठोक मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। नसीम ने खतरनाक छक्का ठोक एक बार फिर इसे साबित कर दिया।

तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

ये नजारा 89वें ओवर में देखने को मिला। चार विकेट चटका चुके माइकल ब्रेसवेल इसी तर्ज पर सरफराज अहमद का शिकार कर चुके थे। जैसे ही वह इस ओवर की दूसरी गेंद डालने आए तो 10 फील्डर नसीम को घेरकर खड़े हो गए। बॉल ने टप्पा खाया और नसीम ने कवर के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि कराची का नेशनल स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now