Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs SL 3rd T20: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, राजकोट में बजता है टीम इंडिया का डंका

Untitled4 3

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले तीसरे टी 20 से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पहले मैच में हारने वाली श्रीलंका ने दूसरा मुकाबला अपने नाम करते हुए जबरदस्त वापसी की है। अब फाइनल मुकाबला राजकोट में कल यानी 7 जनवरी को खेला जाना है। जिस मैदान पर यह मुकाबला होगा, वो टीम इंडिया के लिए लकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजकोट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर

राजकोट में मौजूद सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले 4 टी20 में से भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने आखिरी बार इस मैदान पर पिछले साल यानी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेला था, जिसमें 82 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारत ने साल 2019 में इसी मैदान पर बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था।

पहला टी 20 साल 2013 में खेला था

टीम इंडिया ने इस क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में खेला था, उस वक्त भारत ने कंगारुओं को 6 विकेट से मात दी थी, इसके बाद साल 2017 में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रनों से यहां हरा दिया था। यही वो एक हार है, जो भारत को इस मैदान पर मिली थी।

राजकोट में 202 रन हाई स्कोर है

राजकोट में पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि चेज करने वाली टीम भी इतने ही मैचों में विजयी रही है। इस मैदान पर सर्वाधिक टोटल 202 रन का है, जो टीम इंडिया ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now